सागर नगर: गुलाब बाबा मंदिर के पास लकड़ी की टाल में लगी आग
मोतीनगर अंतर्गत गुलाब बाबा मंदिर के पास स्थित एक लकड़ी के टाल में रखी लकड़ियों शुक्रवार लगभग 1:30 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर मोती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही फायर बिग्रेड को सूचना दी गई,मौके पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पानी की बौछार कर समय रहते आग पर को पाया। वहीं आग कैसे लगी इसका कारण अभी अज्ञात है।