सागर नगर: सागर जिले में होली का उत्साह, संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी
सागर में आज शुक्रवार को होली खेली जा रही है, युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। होली पर्व को देखते हुए सभी थाना क्षेत्र में पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है साथ ही संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से माहौल पर नजर रखी जा रही है। एक हज़ार पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है साथ ही शहर व आसपास के थानों में 30 टीमे अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रही है।