सागर नगर: पत्रकार मुकुल शुक्ला के साथ अभद्रता मामले में कार्रवाई न होने पर पत्रकारों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा को ज्ञापन दिया
खनिज अधिकारी अनित पंड्या ने पत्रकार मुकुल शुक्ला के साथ गाली गलौज कर अभद्र व्यवहार किया था मामले में पत्रकार पिछले आठ दोनों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन प्रशासन नहीं सुन रहा जिसके बाद अब पत्रकार सागर शहर के चौराहा पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं को ज्ञापन सौंप रहे हैं।गुरुवार को पत्रकारों ने भगवानगंज स्थित डॉ अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर ज्ञापन दिया।