दतिया नगर: झाड़ियां में महिला ने जहर खाया, ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झाड़ियां में एक 34 वर्षीय महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला ने 14 अप्रैल को कथित रूप से कीटनाशक दवा का सेवन किया था, जिसके बाद शनिवार शाम ग्वालियर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मृतिका की पहचान जयदेवी रावत कर रूप में हुई है।