बिसौली: बिसौली नगर में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, नकदी व जेवरात समेत आरोपी गिरफ्तार
Bisauli, Budaun | Jun 11, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के नगर बिसौली स्थित खाटू श्याम कॉलोनी में 9 जून को हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में शामिल एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई नकदी और जेवरात बरामद किए हैं।