मिर्ज़ापुर: बरकछा के पास पीएसी के जवानों की बस को ओवरटेक करने पर बाइक सवार को पीएसी के जवानों ने मारा, वीडियो हुआ वायरल
बताते चले कि सोमवार की सुबह लगभग 10:30 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बरकछा के पास बाइक पर सवार दो लोगों को पीएसी के जवानों द्वारा मारने पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बाइक पर सवार दो लोग पीएसी के जवानों की बस को ओवरटेक कर लिए जिससे नाराज पीएसी की बस आगे चलकर बरकछा के पास बाइक सवार को रोककर मारने पीटने लगे वीडियो हुआ वायरल।