मिर्ज़ापुर: जिलेभर में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ मोहर्रम का त्यौहार, डीएम और एसपी ने जिले में किया भ्रमण
जनपद में शांतिपूर्वक मोहर्रम का त्यौहार संपन्न हुआ। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। नगर क्षेत्र की इमामबाड़ा समेत तहसील स्तर पर भी एसपी और डीएम में निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जहां उपजिलाधिकारी, मजिस्ट्रेट और सर्कल के अधिकारियों की बधाई दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को बधाई दी।