मिर्ज़ापुर: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मोहनपुर निरीक्षण गृह का किया निरीक्षण, परिसर में आम, पलास और पाकड़ के पौधे लगाए
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मोहनपुर निरीक्षण गृह का रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में उन्होंने आम पलास और पाकड़ के पौधे लगाए। ग्रामीणों से अपील किया कि अधिक से अधिक पौधे लगाए, जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे। इस दौरान मौजूद बच्चों को उन्होंने स्टेशनरी की सामग्री दी और चॉकलेट दिया।