मिर्ज़ापुर: आरंगी सरपती गांव में प्राथमिक विद्यालय की जर्जर दीवार गेट के साथ भरभरा कर गिरी, कक्षा 1 के 2 छात्र हुए घायल
विंध्याचल थाना क्षेत्र के आरंगी सरपती गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की जर्जर दीवार सोमवार की सुबह सात बजे गेट के साथ भरभरा कर गिर पड़ी। जिसमें दबकर कक्षा एक के दो छात्र घायल हो गए। गांव निवासी दिनेश सरोज छह वर्षीय पुत्र अंशु सरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरा छात्र ठीक है, उसे मामूली छोट आई थी।