चकाई: 50 हजार रुपए के ईनामी फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SDPO कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस
Chakai, Jamui | Mar 2, 2024 जमुई पुलिस अधीक्षक डाॅ.शौर्य सुमन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने 50 हजार रूपये के फरारी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अनुमंडल कार्यालय में जानकारी देते हुए शनिवार को एसडीपीओ ने बताया कि सूचना के आधार पर चंद्रमंडी थानाध्यक्ष सुबोध यादव के साथ एक टीम गठित की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।