रायसेन: ग्राम सेवासनी निवासी किसान ने पड़ोसी पर लगाया खेत में कटी हुई धान की फसल में पानी छोड़ने का आरोप, थाने में दी तहरीर
Raisen, Raisen | Oct 30, 2024 सेवासनी गांव के किसान राकेश सिंह धाकड़ ने सलामतपुर थाने में आवेदन दिया कि उनके पड़ोसी द्वारा खेत में पानी छोड़े जाने से उनकी कटी हुई धान की फसल खराब हो गई है। राकेश ने मामले में उचित कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने आवेदन ले लिया है और जांच कर रही है।