अलवर: अलवर में भरत तिवारी एनकाउंटर पर युवाओं ने किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Alwar, Alwar | Jun 25, 2026 बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर अलवर के भगत सिंह चौराहे पर युवाओं ने सभा कर श्रद्धांजलि दी। बिहार सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर न्यायिक जांच की मांग उठाई। युवाओं का आरोप है कि सरेंडर के बाद गोली चलाना गलत था। युवा यश जोशी ने भरत को गरीबों की आवाज बताकर शहीद का दर्जा देने कि मांग की है।