रायडीह: नवागढ़ पंचायत में 20 दिनों से मोटर खराब, जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों ने वीडियो को सौंपा ज्ञापन
Raidih, Gumla | Apr 28, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र के नवागढ़ पंचायत में नल-जल योजना के तहत पिछले 20 दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पंचायत समिति सदस्य हिमांशु कुमार गुप्ता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान हांसदाक को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की।