अनूपपुर: कोतवाली में FIR को लेकर विवाद: रेस्टोरेंट संचालिका ने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज एक FIR को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शहर की एक रेस्टोरेंट संचालिका ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि बिना तथ्यात्मक जांच के निर्दोष लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पूरे प्रकरण की पुनः जांच कर FIR समाप्त करने की मांग की है। तहसील कार्यालय के पास स्थित मून लाइट रेस्टोरेंट की संचालिका से मारपीट हुई थी।