टीकमगढ़: बानपुर में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
बानपुर में गुरुवार को एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला का सुमन विश्वकर्मा बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।