निवाड़ी: निवाड़ी खाद वितरण केंद्र के बाहर किसानों ने लगाया जाम, खाद की समस्या से परेशान
Niwari, Niwari | Nov 22, 2024 खाद की समस्या को लेकर कल 21 नवंबर को निवाड़ी कलेक्टर लोकेश जांगिड़ ने स्वयं खड़े होकर किसानों को खाद वितरित कराया था और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया था। वावजूद आज जब किसानों को खाद नसीब नहीं हुआ तो उन्होंने नाराज होकर निवाड़ी के खाद्य वितरण केंद्र के बाहर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया जिससे आने जाने वाले राजगीर भी परेशान होते रहे।