निवाड़ी: पृथ्वीपुर की कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने ₹4300 प्रति क्विंटल के भाव में खरीदी मूंगफली
Niwari, Niwari | Nov 22, 2024 आज दिन शुक्रवार को पृथ्वीपुर की कृषि उपज मंडी में अपनी मूंगफली लेकर पहुंचे किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई और उनके भाव से 4300 क्विंटल तक व्यापारियों के द्वारा मूंगफली खरीदी गई। गौरतलब है कि इसके पहले कम भाव में मूंगफली खरीदी जा रही थी जिसको लेकर किसानों मे नाराजगी थी और प्रदर्शन किया था जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर आज भाव अनुसार मूंगफली खरीदी गई।