सिंगरौली: बेटी को दामाद द्वारा मारपीट कर घर से निकालने पर न्याय संगत कार्रवाई न होने पर सुहिरा निवासी व्यक्ति पहुंचा एसपी कार्यालय
सुहिरा निवासी व्यक्ति ने एसपी कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि विगत वर्षों से हमारे दामाद के द्वारा हमारी बेटी को आए दिन प्रताड़ित किया जाता है। बीते वर्ष उसने हमारी बेटी को मारपीट कर घर से भगा दिया है और खुद कहीं दूसरे गांव में जाकर रह रहा है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें मामला भी दर्ज हुआ था और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर मांग की है कि मामले पर जल्द से जल्द जांच कर हमारी बेटी को गुजर बसर के लिए दामाद से आधा हिस्सा दिलाया जाए और महीने दर महीने खर्च के लिए हर्जाना दिलाया जाए।