सिंगरौली: भाकपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अतिथि शिक्षकों का 4 महीने के भुगतान व नियमितिकरण की माँग की
भाकपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अतिथि शिक्षकों के 4 महीने के भुगतान व नियमितिकरण की माँग की है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य कामरेड संजय नामदेव ने मध्य प्रदेश शासन से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मांग की है कि राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के लगभग 3000 अतिथि शिक्षकों को विगत 4 माह के वेतन का भुगतान तत्काल किया जाए। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के पूर्व चुनावी लाभ के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अतिथि शिक्षकों के वेतनमान में दो गुना वृद्धि करते हुए अतिथि शिक्षक वर्ग एक को 18000 रुपए, वर्ग 2 को 14000 रुपए तथा वर्ग 3 को ₹10000 देने की घोषणा की थी।