सिंगरौली: झारा गांव में जादू टोने के शक में हुई मारपीट में अब तक नहीं हुई कार्रवाई, भरसेड़ा निवासी महिला ने कलेक्टर से लगाई फरियाद
विगत दिनों झारा गांव में जादू टोने के शक में हुई मारपीट में अब तक कुछ भी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसी दिन हमारे भाई का फोन आया कि मुझे, माता-पिता और मेरी पत्नी से पड़ोस के रहने वाले व्यक्तियों ने जादू टोने की शक में जमकर मारपीट की है जिससे सभी लोगों को चोटें आई हैं। जिसके बाद हम पहुंचे तो हमारे ऊपर भी उन लोगों ने हमला कर दिया और मेरे साथ मारपीट करने लगे जिसकी आज दिनांक तक कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। पीड़िता ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है ।