सहारनपुर: कुतुबशेर पुलिस की कार्रवाई में जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1770 रुपये नकद बरामद
कुतुबशेर थाना पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में दो युवकों को शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेंसिल और 1770 रुपये नकद बरामद किए हैं।