आंवला: आंवला में इफको प्रबंधन की एसडीएम की मध्यस्थता में भाकियू से वार्ता, मांगें न पूरी होने पर प्रदर्शन की चेतावनी
आंवला तहसील पर बुधवार को दोपहर चार बजे इफको प्रबंधन और भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों के बीच रोजगार की मांग को लेकर बैठक हुई। एसडीएम आंवला विदुषी सिंह ने इस वार्ता में मध्यस्थता की।इस बैठक में इफको प्रबंधन ने 25 अप्रैल तक भूदाता किसानों को रोजगार देने का आश्वासन दिया है।