भिंड: भिंड के कनावर गांव में कुआरी नदी में डूबे तीनों मृतकों के परिजनों से जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुलाकात की
Bhind, Bhind | Sep 27, 2026 भिंड जिले के कनावर गांव में कुआरी नदी में गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्चे लोग डूब गए थे जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को निकाला गया। सूचना लगने के बाद रविवार को लगभग 5 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना भदोरिया ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।