Public App Logo
बेटी का शव घर पहुंचा तो हर आंख नम थी… इसी बीच दिखी पुलिस की मानवीय तस्वीर नीमगांव थाना क्षेत्र में दलित युवती की संदिग्ध मौत के बाद पोस्टमार्टम पूरा होने पर शव घर पहुंचा। बेटी का शव देखते ही परिजनों का दर्द फूट पड़ा और पूरे घर में मातम छा गया। इस मुश्किल घड़ी में लखन आर्मी के कार्यकर्ता भी परिवार के साथ खड़े नजर आए। वहीं नीमगांव थाना प्रभारी प्रवीर कुमार गौतम जमीन पर बैठकर परिजनों से बातचीत करते दिखाई दिए। थाना प्रभारी ने परिजनों को सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। दुख में परिवार के साथ बैठकर उनकी बात सुनते थाना प्रभारी की यह तस्वीर पुलिस की मानवीय संवेदना और जिम्मेदारी का संदेश देती नजर आई। अब परिवार को जांच के जरिए न्याय मिलने की उम्मीद है। #NewsUpdate #UpdateNews #nonfollowers #UPPolice #highlightseveryone - Lakhimpur News