सतना जिला अस्पताल गेट के सामने भीषण जाम, मरीजों और वाहनों को हो रही परेशानी
जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने गुरुवार को भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली। बंदी के चलते जिला अस्पताल पहुंचे वाहनों को भी जाम में फंसना पड़ा। अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने वाहनों की लंबी कतार लगने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल के सामने जाम लगना कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन यहां ऐसी स्थिति देखने को मिलती है। अस्पताल के मुख्य गेट के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं होने के कारण कभी-कभी स्थिति गंभीर हो जाती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि जाम के कारण किसी मरीज को समय पर उपचार नहीं मिल पाया या कोई आपात स्थिति उत्पन्न हुई तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? जिला अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान के सामने यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। #satna