जीरन तालाब में डूबने से मृत दो बच्चों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदना
जीरन तालाब में डूबने से दो बच्चों की मृत्यु की दुखद घटना पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया तथा इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही, शासन के नियमानुसार दोनों बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही आगामी तीन कार्य दिवस में पूर्ण करने की बात कही।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन, तहसीलदार श्री शत्रुघ्न चतुर्वेदी, नगर परिषद जीरन के सीएमओ श्री कपिल सिंह राजावत सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#neemuch #नीमच
7 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Oct 18, 2026