सूरजपुर: जनदर्शन में कलेक्टर ने आम जनों की समस्याएं सुनी, शीघ्र निराकरण के लिए दिए निर्देश
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने समय-सीमा की बैठक पश्चात आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने राजस्व, पेंशन सहित अन्य विषयों पर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया।