🔴 मुरलीगंज में 927 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर की थार भी जब्त
मधेपुरा पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुरलीगंज थाना क्षेत्र से 927 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक थार वाहन तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान 23 जुलाई की रात गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर पूर्णिया की ओर से भारी मात्रा में स्मैक लेकर मुरलीगंज होते हुए मधेपुरा जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में मुरलीगंज थाना, डीआईयू टीम एवं अन्य पुलिस बल ने संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान बिना नंबर की थार गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कुल 927 ग्राम स्मैक बरामद हुई। मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सरोज कुमार (28 वर्ष), पिता- राजकिशोर प्रसाद यादव, जयपालपट्टी वार्ड-15, मधेपुरा तथा अभिमन्यु कुमार (19 वर्ष), पिता- अर्जुन शर्मा, साहुगढ़ वार्ड-15, मधेपुरा के रूप में हुई है।
इस संबंध में मुरलीगंज थाना कांड संख्या 444/26 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस उनके आपराधिक इतिहास एवं नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
जब्त सामान
927 ग्राम स्मैक
बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक थार वाहन
दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन
छापेमारी टीम में शामिल
कार्रवाई में मुरलीगंज थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक नुरुल हक, अंचल पुलिस निरीक्षक किशलय कुमार, डीआईयू टीम, मुरलीगंज थाना पुलिस, उत्पाद विभाग तथा एसडब्ल्यूएटी (SWAT) टीम के जवान शामिल थे।
मधेपुरा पुलिस ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।
📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times