Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

🔴 मधेपुरा के एसएनपीएम हाई स्कूल के भवन में केन्द्रीय विद्यालय का तात्कालिक संचालन शुरू हो गया है। विद्यालय में नामांकन कराने के लिए अभिभावक बेहद उत्साहित हैं। नामांकन के लिए आवेदन जमा करने के लिए आज भी अभिभावकों की भीड़ लगी रही। मधेपुरा में नए केंद्रीय विद्यालय के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत बालवाटिका (I, II, III) और कक्षा 1 से 5 तक के नामांकन हेतु ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 30 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। अस्थायी संचालन: मधेपुरा में एसएनपीएम (SNPM) हाई स्कूल के भवन में विद्यालय का अस्थायी संचालन शुरू हुआ है। कक्षा: वर्तमान में बालवाटिका तथा कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। अंतिम तिथि: आवेदन या ऑफलाइन पंजीकरण जमा करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2026 है। स्थायी पता: विद्यालय के स्थायी भवन के निर्माण के लिए साहुगढ़ में जमीन आवंटित की जा चुकी है। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Aug 1, 2026

MORE NEWS

🔴 खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की समस्या। थोक विक्रेता देते हैं अधिक कीमत पर, किसान करते हैं प्रताड़ित।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की समस्या। थोक विक्रेता देते हैं अधिक कीमत पर, किसान करते हैं प्रताड़ित। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Aug 1, 2026

🔴 नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मधेपुरा जिला अंतर्गत शंकरपुर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीया नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई की शाम शंकरपुर प्रखंड के हसनपुर निवासी ब्रह्मदेव मेहता पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के बाद दो दिनों तक पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जाता रहा, लेकिन परिजन अपने फैसले पर अडिग रहे। इसके बाद पीड़िता की मां ने महिला थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। 

आवेदन मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। महिला थाना में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा मामले की जांच जारी है। 
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार मधेपुरा जिला अंतर्गत शंकरपुर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीया नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई की शाम शंकरपुर प्रखंड के हसनपुर निवासी ब्रह्मदेव मेहता पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के बाद दो दिनों तक पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जाता रहा, लेकिन परिजन अपने फैसले पर अडिग रहे। इसके बाद पीड़िता की मां ने महिला थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। महिला थाना में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा मामले की जांच जारी है। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Aug 1, 2026

🔴 अज्ञात वाहन की ठोकर से 13 वर्षीय छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम

साइकिल से निकला था किशोर, कठोतिया मोड़ के पास सड़क किनारे अचेत मिला; अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे-91 पर कठोतिया मोड़ के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान धरहरा पंचायत के वार्ड संख्या-4 निवासी रत्नेश मंडल के पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। वह साइकिल से घर से निकला था। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए संजीव को ऑटो रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरलीगंज पहुंचाया। वहां डॉ. राजेश कुमार एवं डॉ. मुकेश पांडे ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में बेटे का शव देखते ही उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विलाप करते हुए उन्होंने बताया कि संजीव स्कूल गया था। उन्हें यह भी पता नहीं कि वह स्कूल से कब और किसके साथ निकला। उन्होंने कहा कि उनके पति रत्नेश मंडल पंजाब में मजदूरी करते हैं, जबकि वह स्वयं सिलाई-कटाई कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। संजीव उनके चार बच्चों में सबसे छोटा था।

मृतक के बड़े भाई रोशन कुमार ने बताया कि परिवार में दो भाई और दो बहन हैं। संजीव पढ़ाई-लिखाई करता था। आखिर वह कठोतिया मोड़ तक कैसे पहुंचा और दुर्घटना किस वाहन से हुई, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। परिजनों का मानना है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।

प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है।
📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 अज्ञात वाहन की ठोकर से 13 वर्षीय छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम साइकिल से निकला था किशोर, कठोतिया मोड़ के पास सड़क किनारे अचेत मिला; अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे-91 पर कठोतिया मोड़ के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान धरहरा पंचायत के वार्ड संख्या-4 निवासी रत्नेश मंडल के पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। वह साइकिल से घर से निकला था। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए संजीव को ऑटो रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरलीगंज पहुंचाया। वहां डॉ. राजेश कुमार एवं डॉ. मुकेश पांडे ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में बेटे का शव देखते ही उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विलाप करते हुए उन्होंने बताया कि संजीव स्कूल गया था। उन्हें यह भी पता नहीं कि वह स्कूल से कब और किसके साथ निकला। उन्होंने कहा कि उनके पति रत्नेश मंडल पंजाब में मजदूरी करते हैं, जबकि वह स्वयं सिलाई-कटाई कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। संजीव उनके चार बच्चों में सबसे छोटा था। मृतक के बड़े भाई रोशन कुमार ने बताया कि परिवार में दो भाई और दो बहन हैं। संजीव पढ़ाई-लिखाई करता था। आखिर वह कठोतिया मोड़ तक कैसे पहुंचा और दुर्घटना किस वाहन से हुई, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। परिजनों का मानना है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है। 📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Aug 1, 2026

🔴 पति-पत्नी का विवाद छुड़ाना पड़ा महंगा, युवक के सिर पर चाकू से हमला

मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज वार्ड संख्या-10 स्थित पोखर टोला में पति-पत्नी के विवाद को शांत कराना एक युवक को महंगा पड़ गया। शनिवार को बिजली का काम कर लौट रहे युवक पर बीच रास्ते में चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रहिका वार्ड संख्या-13 पोखर टोला निवासी कामेश्वर यादव के लगभग 30 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार यादव के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में घायल के साथ मौजूद श्रवण कुमार ने बताया कि शुक्रवार दिन में पोखर टोला वार्ड नंबर 10 कुलदीप ऋषिदेव और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। उसी दौरान प्रशांत कुमार ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया था। इस दौरान उसने कहा था कि बार-बार झगड़ा करने से बेहतर है कि 112 नंबर पर सूचना दे दी जाए। इसके बाद मामला शांत हो गया।
श्रवण कुमार के अनुसार, शाम में वह और प्रशांत बिजली का काम कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुलदीप ने उनकी बाइक रुकवाई और तंज कसते हुए कहा, "112 को बुलाइएगा, बुलाओ।" इसके बाद उसने एक हाथ में बेल्ट और दूसरे हाथ में चाकू लेकर प्रशांत पर हमला कर दिया। चाकू का वार सीधे उसके सिर पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल प्रशांत कुमार यादव को तत्काल मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां डॉ. राजेश कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया गया।

इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष मुरलीगंज प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने के कारण युवक पर चाकू से हमला किया गया है। परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 पति-पत्नी का विवाद छुड़ाना पड़ा महंगा, युवक के सिर पर चाकू से हमला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज वार्ड संख्या-10 स्थित पोखर टोला में पति-पत्नी के विवाद को शांत कराना एक युवक को महंगा पड़ गया। शनिवार को बिजली का काम कर लौट रहे युवक पर बीच रास्ते में चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रहिका वार्ड संख्या-13 पोखर टोला निवासी कामेश्वर यादव के लगभग 30 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल के साथ मौजूद श्रवण कुमार ने बताया कि शुक्रवार दिन में पोखर टोला वार्ड नंबर 10 कुलदीप ऋषिदेव और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। उसी दौरान प्रशांत कुमार ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया था। इस दौरान उसने कहा था कि बार-बार झगड़ा करने से बेहतर है कि 112 नंबर पर सूचना दे दी जाए। इसके बाद मामला शांत हो गया। श्रवण कुमार के अनुसार, शाम में वह और प्रशांत बिजली का काम कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुलदीप ने उनकी बाइक रुकवाई और तंज कसते हुए कहा, "112 को बुलाइएगा, बुलाओ।" इसके बाद उसने एक हाथ में बेल्ट और दूसरे हाथ में चाकू लेकर प्रशांत पर हमला कर दिया। चाकू का वार सीधे उसके सिर पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल प्रशांत कुमार यादव को तत्काल मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां डॉ. राजेश कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया गया। इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष मुरलीगंज प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने के कारण युवक पर चाकू से हमला किया गया है। परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। 📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Aug 1, 2026

🔴 मधेपुरा के एसएनपीएम हाई स्कूल के भवन में केन्द्रीय विद्यालय का तात्कालिक संचालन शुरू हो गया है। विद्यालय में नामांकन कराने के लिए अभिभावक बेहद उत्साहित हैं। नामांकन के लिए आवेदन जमा करने के लिए आज भी अभिभावकों की भीड़ लगी रही। मधेपुरा में नए केंद्रीय विद्यालय के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत बालवाटिका (I, II, III) और कक्षा 1 से 5 तक के नामांकन हेतु ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 30 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। अस्थायी संचालन: मधेपुरा में एसएनपीएम (SNPM) हाई स्कूल के भवन में विद्यालय का अस्थायी संचालन शुरू हुआ है। कक्षा: वर्तमान में बालवाटिका तथा कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। अंतिम तिथि: आवेदन या ऑफलाइन पंजीकरण जमा करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2026 है। स्थायी पता: विद्यालय के स्थायी भवन के निर्माण के लिए साहुगढ़ में जमीन आवंटित की जा चुकी है। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times - Ghailarh News