बकावंड: बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल विभिन्न गांवों में सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया उन्होंने बागमोहलई में दुःख कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। दुबेउमरगांव के गुफनीपारा में आयोजित चैत्र मेला में शामिल होकर उन्होंने घाटी मुंडिन तेलगिन माता की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।