परसौनी: परसौनी में हत्या के फरार अपराधी के घर कुर्की, पुलिस की बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप
सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना कांड सं०-58/25 से जुड़े हत्या मामले में फरार चल रहे अभियुक्त जीवन मुखिया के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय द्वारा जारी कुर्की अधिपत्र के आधार पर विधिवत रूप से की गई।