मेहगांव: एण्डोरी थाना क्षेत्र के आलोरीपुरा में जुआ खेल रहे 6 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Aug 24, 2024 एण्डोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रधान आरक्षक पवन कुमार ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आलोरीपुरा में जुआ खेलते हुए 6 लोगों को पकड़ा।नाम पूछने पर हीरा सिंह,कोमल सिंह, रामसिया,रामदीन,लाखन सिंह एवं विजय सिंह निवासी अलोरीपुरा होना बताया।सभी की तलाशी लेने पर 1960 रुपए एवं ताश की गड्डी मिली।जिसे जप्त करते हुए पुलिस ने 6 लोगों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।