दतिया: जोन्हार गांव में मरई माता मंदिर के पास लूट करने वाले आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 7 साल की सजा, जुर्माना भी
Datia, Datia | Apr 10, 2026 ग्राम जोन्हार गाँव स्थित मरई माता मंदिर के पास वर्ष 2023 में हुई लूट के मामले में जिला न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 07 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश राजेश भंडारी द्वारा शुक्रवार शाम 04 बजे सुनाया गया। अभियोजन के अनुसार, 27 मई 2023 को फरियादी गौरव कुशवाहा अपनी बुआ पार्वती कुशवाहा को ग्राम पठारी से उनके घर जा रहा था।