पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र से गुम या चोरी हुए 18 मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए
पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र से गुम या चोरी हुए 18 मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया है। मंगलवार शाम 4:25 पर मामले की जानकारी SDPO विधि व्यवस्था 2 दिव्यांजलि जायसवाल ने दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत अप्रैल माह में गुम या फिर चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद कर वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया है।