ललितपुर: थाना जाखलौन क्षेत्र में 11 वर्षीय छात्र से मारपीट और गलत कृत्य करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
ललितपुर के थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत एक ग्यारह वर्षीय छात्र से मारपीट करने गलत कृत्य करने जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। परिजन के द्वारा इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी दो नाबालिक किशोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छात्र का मेडिकल कराया गया है मामले की जांच में जुटी है पुलिस