एकंगरसराय: तेल्हाड़ा सूर्य मंदिर में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का समापन, 15 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
तेल्हाड़ा सूर्य मंदिर परिसर में चार महीने से चल रहे श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समापन हुआ। पूर्णाहुति के बाद आयोजित भंडारे में करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वृंदावन से आए कलाकारों ने रासलीला और कृष्णलीला की प्रस्तुति दी। स्वामी मुसुदानंद महाराज के प्रवचन, पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय बना रहा।