जमुई: भीमबांध जंगल में ऑल्टो कार के पलटने से सात युवक घायल, डॉक्टर ने एक युवक को पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Jan 6, 2025 भीमबांध जंगल मे सोमवार की देर शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार ऑल्टो कार पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में अल्टो पर सवार सात युवक घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर अभिषेक गौरव ने पटना रेफर कर दिया गया।