जमुई: डुंडो गांव से उत्पाद विभाग ने 110 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, एक तस्कर फरार, दो बाइक जब्त
Jamui, Jamui | Jan 6, 2025 डुंडो गांव से सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में की जा रही छापेमारी के दौरान 110 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक तस्कर मौके से फरार हो गया। साथ ही दो बाइक को भी जब्त किया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर शाम 5:00 बजे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।