जमुई: लगमा नहर के पास से अज्ञात नवजात बरामद, पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया
Jamui, Jamui | Jan 6, 2025 शहर के लगमा नहर के पास से सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब लावारिस अवस्था में एक नवजात को डायल 112 पुलिस की टीम ने बरामद किया है। जिसे स्थानीय आशा की मदद से उसे सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है की 112 टीम के अवर निरीक्षक कमलेश कुमार को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई थी कि एक नवजात लगमा नहर के पास पड़ा है।