जमुई: जमुई कोर्ट गेट के पास तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर
Jamui, Jamui | Jan 6, 2025 जमुई कोर्ट गेट के पास सोमवार की दोपहर 3 बजे के करीब तेज रफ्तार कार सवार ने पैदल जा रही एक महिला को टक्कर मार दिया। इस टक्कर में महिला का एक पैर टूट गया अलग के स्थानीय लोगों ने कर सवार को पकड़ लिया और उसे पुलिस की हवाले कर दिया। घायल महिला को ई-रिक्शा के जरिए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घायल महिला की पहचान हांसडीह की रेणु देवी के रूप में हुई।