जमुई: सहकारिता विभाग की जमीन को अपना बताकर लोगों ने गाड़ा खूंटा, प्रशासन ने उखाड़ा
Jamui, Jamui | Jan 6, 2025 जमुई सहकारिता विभाग की जमीन पर हाई कोर्ट से अधिवक्ता को लेकर एक पक्ष के शंभू तांती सोमवार की दोपहर 12 बजे पहुंचे थे। जहां सहकारिता विभाग की जमीन को अपना बताते हुए 24 डिसमिल जमीन का दस्तावेज उनके पूर्वजों के होने का हवाला देते हुए पहुंचे थे। जहां उन लोगों के द्वारा मापी कराकर सीमेंट का पीलर भी गाड़ दिया गया था। जिसे प्रशासन ने कबाड़ दिया।