गुमला: डेवीडीह के पास पैदल चल रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दो घायल
Gumla, Gumla | Mar 1, 2025 गुमला लोहरदगा रोड स्थित डेवी डीह के समीप शनिवार की शाम 7 बजे बाइक सवार डेवी डीह निवासी सन्यासी उरांव ने पैदल चल रहे चुहरू निवासी अनुज महली को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना में दोनों को गंभीर चोट लगी। जानकारी के मुताबिक सन्यासी उरांव राज मिस्त्री का काम करता है और डेवी डीह से काम कर अपने घर लौट रहा था।