गुमला: के ओ कॉलेज के बीए सेमेस्टर टू के छात्र की संदिग्ध मौत, शराब पीकर सोने के बाद नहीं उठा सुबह
Gumla, Gumla | Mar 1, 2025 सदर थाना क्षेत्र स्थित कार्तिक उराँव कॉलेज गुमला के बीए सेमेस्टर टू के छात्र की शनिवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।इस दौरान सदर अस्पताल में मृतक के चाचा हरातू पं के पूर्व मुखिया मुनेरिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया जाता है कि विनय प्रताप सिंह 20 वर्षीय बरवाडीह के मुंगू छिपादोहर का रहने वाला था जो अपनी बहन के साथ गुमला में किराए के मकान में रहता था।