गुमला: तपकरा में सास को खाना खिलाने को लेकर विवाद में भाभी ने देवरानी की पिटाई की
Gumla, Gumla | Mar 1, 2025 पालकोट थाना क्षेत्र के तपकरा गांव में सास को खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद में भाभी ने देवरानी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट ले जाया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक दोनों भाइयों में बंटवारा हो चुका है। सास को खाना खिलाने को लेकर विवाद हो गया।