गुमला: सांसद ने लोहरदगा रोड में नए कार्यालय का उद्घाटन किया, आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा
Gumla, Gumla | Mar 1, 2025 लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने शनिवार को लोहरदगा रोड गुमला स्थित अपने प्रतिनिधि राजनील तिग्गा के आवास में कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बुके देखकर उनका स्वागत किया गया। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि आम जनों को अपनी बातों को रखने में परेशानी होती थी। जिसे देखते हुए कार्यालय खोला गया है।