हथुआ: हथुआ में 10 लाख की चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
हथुआ के बरवा कपरपुरा गांव में रात गिट्टी व्यवसायी के घर में चोरी कि घटना हुई। चोरों ने नगदी और जेवर समेत करीब 10 लाख की चोरी की। विरोध करने पर कामगार घायल हो गया। ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।