दतिया नगर: गुणवत्ताहीन गेहूं उपार्जन पर प्रभारी समिति प्रबंधक चरबरा योगेश दांगी निलंबित
प्रभारी समिति प्रबंधक समिति चरबरा योगेश दांगी द्वारा गुणवत्ताहीन गेहूं का उपार्जन कर नॉन एफएक्यू गेहूं का परिवहन किया जाकर उपार्जन नीति के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। योगेश दांगी द्वारा कृषकों से क्रय गेहूं एवं चना के बोरियों पर किसान पंजीयन कोड अंकित नहीं किये गये तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने के कारण तत्काक प्रभाव से निलंबित किया गया.