पट्टी: आसपुर देवसरा बाजार में बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के आसपुर देवसरा बाजार निवासी तारा देवी पत्नी हरिलाल उम्र 65 वर्ष मंगलवार को दोपहर घर से दवा लेने बाजार में गई थी। इस दौरान दाउदपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक पर तीन लोग सवार थे। जो गौहानी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से