पट्टी: चिन्तामणिपुर गांव में चारा मशीन से महिला की चार अंगुलियां कटी
चिन्तामणिपुर गांव निवासी अनीश देवी पत्नी अजीत वर्मा सोमवार की मशीन से चारा काट रही थी। अचानक उसका हाथ चारा मशीन की चपेट में आ गया और उसकी चार अगुलिया कट गई। हल्ला गुहार पर जब परिजन पहुंचे और आनन फानन में किसी तरह से चारा मशीन को बंद किया तो महिला की जान बच सकी। आनन फानन में महिला को लेकर परिजन पट्टी स्थित एक प्राईवेट चिकित्सक के पास पहुंचे ।