*सोननगर रेलवे अंडरपास के समाधान हेतु विधायक चेतन आनंद जी रेलवे अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन, मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने दिया आश्वासन।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*औरंगाबाद बारुण 06.10.2026*
नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री चेतन आनंद जी क्षेत्र की गंभीर रेलवे समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाएं है।। उन्होंने 30 सितंबर 2026 को रेलवे बोर्ड के सदस्य एवं *आईआरटीएस अधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह* से विशेष मुलाकात कर *सोननगर रेलवे अंडरपास* सहित अन्य समस्याओं का ज्ञापन सौंपे।।
मुलाकात के दौरान विधायक चेतन आनंद जी ने सोननगर रेलवे अंडरपास की विकट स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में यह अंडरपास नाले का रूप धारण कर लेता है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होती है। उन्होंने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए शीघ्र सर्वे कराने और उचित उपाय अपनाने का आग्रह किया।।
*समर्थक निरंजन कुमार* के अनुसार, मुलाकात के बाद विधायक चेतन आनंद जी को रेल मंत्रालय से फोन आया। माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से इस मुद्दे पर दूरभाष पर विस्तृत बातचीत हुई। मंत्री महोदय ने समस्या का जल्द से जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया।।
गौरतलब है कि कोरोना काल से ही सोननगर जंक्शन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव बंद हो गया है। ऊपर से अंडरपास की समस्या ने स्थिति और बिगाड़ दी है। परिणामस्वरूप *सोननगर जंक्शन* धीरे-धीरे भुतहा स्टेशन में तब्दील होता जा रहा है। कुछ दिन पहले इस अंडरपास को लेकर एक दिवसीय चक्का जाम भी किया गया था, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला।।
इससे पहले भी विधायक चेतन आनंद जी सोननगर जंक्शन पर बंद हो चुके प्रमुख ट्रेनों के ठहराव बहाली के लिए आवेदन दे चुके हैं, परंतु अभी तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। क्षेत्रवासी और समर्थक विधायक जी से पुनः आग्रह करते हैं कि सोननगर जंक्शन पर ट्रेनों का ठहराव जल्द बहाल करवाया जाए, ताकि बारुण प्रखंड का विकास तीव्र गति से हो सके।।
जनहित के प्रति समर्पित विधायक चेतन आनंद की यह पहल क्षेत्रवासियों के लिए बेहतर रेल सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त करेगी। उम्मीद है कि रेलवे प्रशासन जल्द ही सकारात्मक कदम उठाएगा।।